14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए हनुमान बेनीवाल की पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची

हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।
less than 1 minute read
Google source verification
hanuman

hanuman beniwal

जयपुर। हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।

सूची

1. सीकर से वाहिद चौहान
2. नीमकाथाना से रमेश चंद्र खंडेलवाल
3. बिलाड़ा से विजेंद्र झाला
4. जायल से अनिल बारूपाल
5. कोलायत से सुरेश बिश्नोई
6. कपासन से शांतिलाल धोबी
7. राजसमंद से पंकज कुमार व्यास
8. लालसोट से बाबूलाल धानका
9. खाजूवाला से मीठूसिंह नायक
10. बगरू से दिनेश राय भाटी
11. दूदू से शंकर लाल नारोलिया
12. भोपालगढ़ से पुखराज गर्ग
13. सोजत से माणकराम सोलंकी
14. मेडता से इंदिरा देवी बावरी

इससे पहले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने पहली सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे। पहली सूची में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल और दो प्रमुख पूर्व विधायकों के नाम थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधराम भाकल ने बताया कि खींवसर से हनुमान बेनीवाल, कोटपूतली से पूर्व विधायक रामस्वरूप कसाना, सिवाना से सताराम देवासी, बायतू से उम्मेदराम, शिव से उदाराम मेघवाल, चौहटन से सूरताराम मेघवाल, पीलीबंगा से नेहा मेघवाल, करौली से कुलदीप पाल सिंह जादौन, चौमूं से छुटन यादव, नवलगढ़ से पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह और तिजारा से लक्ष्मी मेघवाल को उम्मीदवार बनाया है। सूची में शामिल कसाना कोटपूतली से 2008 में विधायक चुने जा चुके हैं। उस दौरान वह अशोक गहलोत की सरकार में संसदीय सचिव भी रहे थे। पिछले चुनाव में वह निर्दलीय चुनाव लड़े थे और साढ़े 17 हजार वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। प्रतिभा सिंह भी नवलगढ़ से विधायक रही हैं।