
Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों पर रविवार सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। सबसे पहले अजमेर दक्षिण और सबसे अंत में शिव विधानसभा क्षेत्र का परिणाम आने की उम्मीद है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है। सुबह 10 बजे तक के रुझानों में बीजेपी 105 सीटों पर आगे है, कांग्रेस 80 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 14 सीटों पर आगे चल रहे है। दोपहर तक ये साफ हो जाएगा कि राजस्थान की सत्ता पर कौन राज करेगा।
- वैर से कांग्रेस के भजनलाल जाटव आगे
लक्ष्मणगढ़ से कांग्रेस के गोविंद डोटासरा आगे
अलवर शहर से बीजेपी के संजय शर्मा आगे
खंडेला से भाजपा के सुभाष मील आगे
नाथद्वारा से बीजेपी के विश्वराज सिंह आगे
लूणी से कांग्रेस के महेंद्र विश्नोई आगे
- नोखा से भाजपा के बिहारी लाल आगे
बानसूर से कांग्रेस की शकुंतला रावत आगे
रामगंजमंडी से भाजपा के मदन दिलावर आगे
बाली से भाजपा के पुष्पेंद्र सिंह आगे
- बांदीकुई से कांग्रेस के गजराज खटाना 4552 वोटो से आगे
- तीसरे राउंड में लक्ष्मणगढ़ 3300 वोटों से पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा आगे
- शिव विधानसभा क्षेत्र के चौथे राउंड में रविंद्र सिंह भाटी 7000 वोटो से आगे
- बीकानेर पूर्व से सिद्धि कुमारी बीजेपी 1100 मतों से आगे
- चित्तौड़गढ़ विधानसभा सीट से तीसरे राउंड तक निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रभान सिंह 600 वोट से आगे
जोधपुर की 10 विधानसभा अपडेट
1.सरदारपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 6633 वोटो से आगे
2.जोधपुर शहर से भाजपाअतुल भंसाली 1759 वोटो से आगे
3.सूरसागर विधानसभा से देवेंद्र जोशी भाजपा प्रत्याशी 2772 वोटो से आगे
4. लूणी से कांग्रेस के महेंद्र बिश्नोई 40 मत से आगे
5.ओसिया से कांग्रेस की प्रत्याशी दिव्या मदेरणा 928 वोटो से आगे
6. शेरगढ़ से बीजेपी के बाबू सिंह 4986 वोट से आगे
7.लोहावट से भाजपा के गजेंद्र सिंह 80 से आगे
8.फलोदी से भाजपा के पब्बा राम बिश्नोई 1504 मत से आगे
9. भोपालगढ़ से कांग्रेस की गीता बड़बड़ 1327 वोटो से आगे
10 अर्जुन लाल गर्ग बिलाड़ा से बीजेपी के प्रत्याशी 1544 वोटो से आगे
- बाड़मेर से मेवाराम जैन 608 वोटों से आगे
- भरतपुर के डीग कुमेहर से विश्वेंद्र सिंह 1981 से आगे
- भरतपुर से सुभाष गर्ग 1260 से आगे
- सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम मतगणना का पहला राउंड पूरा, पहले राउंड में भाजपा के भजन लाल शर्मा 1000 वोटो से आगे
- सीकर विधानसभा दाता रामगढ़ भाजपा के गजानंद कुमावत दूसरे राउंड में 2289 मतों से आगे
- दौसा से 1335 वोट से कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा आगे
जोधपुर की 10 विधानसभा अपडेट
इनकी प्रतिष्ठा दांव पर
कांग्रेस
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पूर्व मंत्री हरीश चौधरी, रघु शर्मा सहित करीब 25 मंत्रियों पर नजर है। सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लंबे समय से अपनी सीट से जीत दर्ज करते आ रहे हैं, वहीं पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट दूसरी बार विधायक का चुनाव लड़ रहे हैं। मंत्रिमंडल का हिस्सा रहे शांति धारीवाल, बी.डी. कल्ला, प्रताप सिंह खाचरियावास, विश्वेन्द्र सिंह, भजन लाल जाट, शकुंतला रावत, टीकाराम जूली, रामलाल जाट, महेन्द्र जीत सिंह मालवीया, प्रमोद जैन भाया, परसादी लाल मीना, ममता भूपेश, भंवर सिंह भाटी, बृजेन्द्र सिंह ओला, राजेन्द्र यादव, अशोक चांदना, पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य चुनाव मैदान में हैं। निरंजन आर्य पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।
भाजपा
भाजपा ने इस बार चुनाव में किसी को भी सीएम का चेहरा घोषित नहीं किया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, किरोड़ी लाल मीना सहित कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। इनके अलावा कांग्रेस से भाजपा में आई ज्योति मिर्धा, गजेन्द्र सिंह खींवसर, विपक्ष के सचेतक जोगेश्वर गर्ग, देवजी पटेल, धन सिंह रावत, नरपत सिंह राजवी, श्रीचंद कृपलानी, विश्वराज सिंह मेवाड़, दिया कुमारी, प्रभु लाल सैनी, प्रताप सिंह सिंघवी, विजय बैंसला, बाबा बालकनाथ, भागीरथ चौधरी, वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, गिर्राज सिंह मलिंगा,कालीचरण सराफ, जसवंत यादव, हेम सिंह भडाना, राज्यवर्धन राठौड़, बाल मुकुंद आचार्य,नरेन्द्र कुमार,सुभाष महरिया, महंत प्रतापपुरी सहित कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है।
Updated on:
03 Dec 2023 09:57 am
Published on:
03 Dec 2023 09:43 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
