23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / खींवसर उपचुनाव में बेनीवाल की पार्टी RLP से गठबंधन को लेकर क्या बोले सतीश पूनिया ?

खींवसर उपचुनाव में बेनीवाल की पार्टी RLP से गठबंधन को लेकर क्या बोले सतीश पूनिया ?

खींवसर व मंडावा के उपचुनाव और निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 22 Sep 2019, 1:04 PM IST

bjp_president.jpg

जयपुर। खींवसर व मंडावा के उपचुनाव और निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगी। पार्टी ने नागौर लोकसभा चुनाव की तरह खींवसर उपचुनाव में भी रालोपा से गठबंधन के संकेत देते हुए इस बारे में अंतिम फैसला केन्द्रीय नेतृत्व पर छोड़ा है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को सांसदों और पार्टी पदाधिकारियों की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से वीडियो कांन्फ्रेंसिंग आयोजित हुई। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने गठबंधन के सवाल पर कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारा रालोपा से गठबंधन था। यह केन्द्रीय नेतृत्व की अनुशंषा पर हुआ था। हम स्वाभाविक तौर पर गठबंधन धर्म निभाते हैं। इस बारे में जो भी आलाकमान की मर्जी होगी, हम पालना करेंगे। पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी खींवसर में और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ मंडावा में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे।

2 अक्टूबर से निकालेंगे गांधी संकल्प यात्रा
शाह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पहले सांसद और संगठन पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी की 2 से 31 अक्टूबर तक प्रस्तावित गांधी संकल्प यात्रा पर भी चर्चा हुई। हालांकि इस बैठक में कई सांसद अनुपस्थित रहे। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने बताया कि यात्रा में 3229 सांसद, विधायक आौर संगठन पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा पार्टी ने 25 सितंबर को बूथ स्तर तक पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाने का निर्णय भी किया है।

खींवसर से रालोपा और मंडावा से भाजपा लड़ें चुनाव
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) विधानसभा उपचुनाव में भी प्रदेश में भाजपा से गठबंधन जारी रखेगी। पार्टी ने भाजपा के सामने प्रस्ताव रखा है कि खींवसर से रालोपा और मंडावा से भाजपा उपचुनाव में उम्मीदार उतारें। रालोपा के राष्ट्रीय संयोजक व सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा, उपचुनाव में रालोपा का खींवसर सीट पर दावा है। मंडावा को भाजपा के लिए छोड़ा जा सकता है। बेनीवाल ने कहा, इस बारे में जल्द निर्णय किया जाएगा।