
Rajasthan elections: प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटी है। जनता को इस जनादेश से नई आस जगी है। राज्य और केन्द्र सरकार के समन्वय से प्रदेश में बड़ी योजनाओं के साथ ही औद्योगिक विकास तेजी से पनपेगा। भाजपा ने यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और अमित शाह और जे.पी. नड्डा की रणनीति के तहत लड़ा।
विधानसभा चुनाव के 10 बड़े फैक्ट
1. कैलाश मेघवाल: पिछली बार सबसे बड़ी जीत। इस बार तीसरे नंबर पर रहे।
2. रफीक मंडेलिया: सबसे अमीर प्रत्याशी (166 करोड़ रुपए)। मगर फिर चूरू विधानसभा सीट से हारे।
3. कालीचरण सराफ (भाजपा): सबसे वरिष्ठ विधायक। आठवीं बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।
4. हरलाल सहारण (भाजपा): तारानगर से चुनाव लड़ते थे। इस बार चूरू से उतरे और जीत गए।
5. भाजपा का सांसदों को चुनाव लड़वाने का प्रयोग पूरी तरह से सफल नहीं। 5 सांसद जीते, तीन सांसद चुनाव हार गए।
6. बालमुकुंदाचार्य, बालकनाथ, प्रतापपुरी और ओटाराम देवासी समेत चार धर्मगुरु जीते व सालेह मोहम्मद हार गए।
7. पूर्व राजपरिवार: वसुंधरा राजे, दीया कुमारी, कल्पना सिंह, सिद्धि कुमारी, विश्वराज सिंह जीते। विश्वेंद्र हारे।
8. मिथक बरकरार: अलवर के रामगढ़ से जुबरे खान जीते, मगर कांग्रेस सत्ता का जादुई आंकड़ा नहीं छू पाई।
9. मिथक बरकरार: विधानसभाध्यक्ष रहते हुए नहीं जीतते। पिछली बार कैलाश मेघवाल जीते। मगर अब सीपी जोशी हारे।
10. मिथक टूटा: रोडवेज मंत्री रहते हुए बृजेंद्र ओला जीते। प्रताप सिंह भी रोडवेज मंत्री रहे, हारे।
Published on:
4 Dec 2023, 10:06 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.