
C P Joshi
Rajasthan Elections 2023 : चित्तौड़गढ़ से भाजपा के मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट कट जाने के बाद गुस्साए MLA ने चित्तौड़गढ़ से सांसद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी पर जमकर हमला बोला। चन्द्रभान सिंह आक्या सिंह की नाराजगी के जवाब में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा, भाजपा में कोई एक व्यक्ति नहीं सामूहिक निर्णय होते हैं। सामूहिकता से सारे निर्णय हुए। मैं कह सकता जिस प्रकार की सूची आई, लोगों में उत्साह और भाजपा के प्रति विश्वास है। परिवार के लोग हैं सब मिलकर काम को करेंगे। दूसरी सूची में रिपीट हुए चेहरे को लेकर सीपी जोशी बोले- पार्लियामेंट्री बोर्ड ने नाम तय किए हैं। चित्तौड़गढ़ से भाजपा के मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काटे जाने के बाद उनके समर्थकों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यालय पर लगे सीपी जोशी के पोस्टर को भी फाड़ दिया गया। पार्टी ने चित्तौड़गढ़ से नरपत सिंह राजवी को उम्मीदवार बनाया है। आक्या ने आरोप लगाया कि चित्तौड़गढ़ से सांसद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी उनसे पुरानी दुश्मनी रखते हैं इसलिए उनका टिकट काटा गया है।
सभी प्रदेशों में जाकर असदुद्दीन ओवैसी लड़ते हैं चुनाव
असदुद्दीन ओवैसी पर सीपी जोशी ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को चुनाव लड़ने का अधिकार है। सभी प्रदेशों में जाकर असदुद्दीन ओवैसी चुनाव लड़ते हैं। लोकतंत्र में सबको अधिकार है।
यह भी पढ़ें - भाजपा की दूसरी लिस्ट के बाद हंगामा, कार्यकर्ताओं ने जयपुर में फूंका पुतला, राजसमंद में चुनाव सामग्री में लगाई आग
कांग्रेस के खेमे में अभी असमंजस
राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा राजस्थान की जनता ने 2023 में कमल खिलाने का मन बना लिया है। इस सरकार ने किसान और युवाओं से वादाखिलाफी की। कांग्रेस नेता अभी भी झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे। भाजपा ने 60 फीसदी से अधिक प्रत्याशियों की घोषणा कर दिया है पर कांग्रेस के खेमे में अभी असमंजस है।
भाजपा मीडिया सेंटर का किया उद्घाटन
प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज भाजपा मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रभारी अरुण सिंह, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़,राष्ट्रीय मीडिया संयोजक अनिल बलूनी, राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी,शहजाद पूनावाला भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान में AIMIM की दूसरी लिस्ट जारी, असदुद्दीन ओवैसी ने 3 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान
Updated on:
22 Oct 2023 05:58 pm
Published on:
22 Oct 2023 05:55 pm
