8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान चुनाव 2023: कांग्रेस-भाजपा के प्रत्याशियों ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बड़े वर्ग को रिझाने के लिए अपनाई रणनीति

राजस्थान चुनाव 2023: जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों का पूरा फोकस जातिगत समीकरणों को साधने पर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 17 Nov 2023, 7:43 AM IST

election_.jpg

Rajasthan Assembly Election 2023 : जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों का पूरा फोकस जातिगत समीकरणों को साधने पर है। इसी को ध्यान में रखकर दोनों दलों के प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी पार्टी के थिंक टैंक से सजातीय स्टार प्रचारकों की डिमांड की है और ज्यादा से ज्यादा स्टार प्रचारकों के दौरे कराने को कहा है। ऐसा ही नजारा जयपुर शहर की सीटों पर भी देखने को मिल रहा है। इन सीटों पर भाजपा, कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के दौर अब तेज हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : खर्चा रुपैया, बता रहे चवन्नी...प्रत्याशियों के खर्च पर निगरानी तंत्र फेल

कांग्रेसः डिमांड में ये स्टार प्रचारक
पार्टी नेताओं की माने तो शहर की हवामहल, किशनपोल और आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र अल्पसंख्यक बहुल सीटें हैं यहां अल्पसंख्यक मतदाताओं को रिझाने के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, तारीक अनवर, शकील अहमद खान, इमरान प्रतापगढ़ी, काजी निजामुद्दीन, कन्हैया कुमार जैसे नेताओं की डिमांड ज्यादा है।

इसके अलावा सिविल लाइंस, विद्याधर नगर, मालवीय नगर, झोटवाड़ा, बगरू और आमेर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राज बब्बर जैसे स्टार प्रचारकों की डिमांड की है।

यह भी पढ़ें : दिवाली बाद सजने लगा चुनावी बाजार, प्रत्याशी की फोटो वाली टी-शर्ट और टोपी का क्रेज

भाजपाः इन प्रचारकों की सभाओं पर जोर
आदर्श नगर, हवामहल और किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा या रोड शो कराई जाने की डिमांड की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि सबसे ज्यादा मांग इन्हीं तीन नेताओं की आ रही है। इसके अलावा सिविल लाइंस, विद्याधर नगर, झोटवाड़ा, आमेर और मालवीय नगर में भी प्रधानमंत्री मोदी, जेपी नड्डा के दौरे ज्यादा कराए जाने की मांग पार्टी नेतृत्व से की गई है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जैसे स्टार प्रचारकों की भी डिमांड ज्यादा है।