25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस की छठी सूची पर नया अपडेट, झोटवाड़ा-फुलेरा सीट पर खेलेगी नया दांव

Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस की छठी सूची पर नया अपडेट, झोटवाड़ा-फुलेरा सीट पर खेलेगी नया दांव

Congress sixth list New update : कांग्रेस की छठी सूची पर नया अपडेट है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 3 Nov 2023, 3:47 PM IST

congress.jpg

Congress

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस ने 156 उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। अब कांग्रेस की छठवीं लिस्ट का इंतजार है। पर यह तय नहीं है कि लिस्ट में पूरे 44 उम्मीदवार उतारे जाएंगे या नहीं। हो सकता है यह अंतिम लिस्ट हो या फिर छठवीं लिस्ट के बाद भी एक-दो लिस्ट जारी की जाए। मामला बेहद सावधानी का है। एक-एक कदम फूंक-फूंक कर कांग्रेस चल रही है। वह राजस्थान का राजनीतिक इतिहास तोड़ना चाहती है। एक नई परिपाटी की नींव रखने की तैयारी कर रही है। यानि की दोबारा सत्ता पर काबिज होना चाहती है। कांग्रेस की छठवीं सूची पर एक नया अपडेट है। ऐसी संभावना है कि आज देर शाम या फिर कल कांग्रेस की छठवीं सूची जारी हो सकती है। क्योंकि 6 नवम्बर को नामांकन की अंतिम तारीख है। इसके साथ ही झोटवाड़ा-फुलेरा सीट पर नया दांव खेलने की तैयारी की है।

झोटवाड़ा और फुलेरा सीट पर नया दांव

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि जयपुर की झोटवाड़ा और फुलेरा सीट के लिए कांग्रेस एक नई रणनीति बना रही है। इन सीटों पर कांग्रेस एक नया दांव खेलेगी। बताया जा रहा है कि ऐसे चेहरे पर दांव लगाएगी जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर हो। झोटवाड़ा से कांग्रेस के मौजूदा विधायक लालचंद कटारिया ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। अब यदि कटारिया अपने निर्णय पर कायम रहते हैं तो यहां किसी ओलंपियन को भाजपा के राज्यवर्धन राठौड़ के सामने किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : भाजपा की तीसरी लिस्ट की खास बातें जानें

कांग्रेस रखती है जीत की इच्छा

फुलेरा सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार है। फुलेरा सीट से कांग्रेस चार विधानसभा चुनाव बुरी तरह हार चुकी है। भाजपा इस सीट को लगातार जीतती आ रही है। ऐसे में यहां पर कांग्रेस बदलाव के मूड में है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : हॉट सीट सरदारपुरा में अशोक गहलोत को कौन-कौन दे रहा है चुनौती जानें नाम