25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Elections 2023 : भाजपा की तीसरी लिस्ट पर अब आया नया अपडेट

Rajasthan Elections 2023 : भाजपा की तीसरी लिस्ट पर अब आया नया अपडेट

BJP Third List New Update : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज नामांकन का दूसरा दिन है। भाजपा की तीसरी लिस्ट पर अब आया नया अपडेट। जानें कब आएगी लिस्ट।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 31 Oct 2023, 10:27 AM IST

bjp_1.jpg

BJP

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज नामांकन का दूसरा दिन है। भाजपा की तीसरी लिस्ट अभी तक कहीं अता पता नहीं है। टिकट की चाहत रखने वाले उम्मीदवार परेशान हैं, कब लिस्ट आएगी और कब प्रचार करेंगे। नामांकन की अंतिम तारीख 6 नवम्बर है। आज सूची आने के आसार न के बराबर हैं। पर अभी अभी भाजपा की तीसरी लिस्ट पर एक नया अपडेट आया है। सूत्रों के अनुसार भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक एक नवम्बर शाम को होगी। इसी बैठक में राजस्थान के प्रत्याशियों पर अंतिम निर्णय होगा और इसके बाद सूची जारी होगी। संभवत: भाजपा की तीसरी सूची एक नवम्बर की रात को या फिर दो नवम्बर को जारी हो सकती है।

भाजपा ने अभी 200 सीटों में से 124 सीटों पर ही प्रत्याशी घोषित किए हैं। 76 सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए जा सके हैं। 76 सीटों पर प्रथमदृष्टया भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी चर्चा कर चुकी है। अब प्रदेश का कोर ग्रुप मंगलवार या बुधवार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली में चर्चा करेगा। चर्चा में जिन-जिन सीटों पर एक नाम की सहमति बन जाएगी। वे सीटें और प्रत्याशियों की सूची चुनाव समिति के समक्ष रखी जाएगी। यहां से निर्णय होने के बाद सूची जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को 'अपनों' से ही खतरा, जानें मामला क्या है

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : CPIM की पहली लिस्ट जारी, जानें उम्मीदवारों के नाम