किरोड़ी ने कहा कि खान विभाग में करीब 66 हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है, जिसमें 27 हजार करोड़ का खनिज स्टॉक, 20 हजार करोड़ का बजरी, 10 हजार 800 करोड़ का अरावली हिल में अवैध खनन सहित कई मामले शामिल हैं। अलवर जिले के रामगढ़ तहसील में 50 से ज्यादा जगहों पर अवैध खनन किया जा रहा है, जिसमें करीब 200 करोड़ रुपए की पेनल्टी सरकार ने माफ की है।