17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खान महाघूसकांड में आरोपित आईएएस अशोक सिंघवी को सरकार ने दिया होली पर यह तोहफा

बने सीएस रैंक के अफसर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 3 Mar 2018, 9:14 PM IST

jaipur

शादाब अहमद / जयपुर . खान महाघूस कांड में आरोपित आईएएस अशोक सिंघवी को राज्य सरकार ने होली के मौके पर सीएस रैंक में प्रमोशन का तोहफा दिया है। कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी किए। इसमें प्रमोशन को उनके खिलाफ लगे सभी आपराधिक प्रकरणों में अंतिम निर्णय के अध्याधीन रखा है। इसके साथ सीएस रैंक में 31 आईएएस अधिकारी हो गए हैं।

यह भी पढें : अल्बर्ट हॉल बनेगा प्रदेश का पहला ऐसा स्मारक, जहां मिलेगी महिलाओं को यह सुविधा

इसलिए रुका हुआ था प्रमोशन

गौरतलब है कि वर्ष 1983 बैच के आईएएस सिंघवी को दीपावली के आस पास बहाली के बाद सरकार ने पोस्टिंग दी थी। उनकी बहाली-पोस्टिंग और पदोन्नति ऑल इंडिया सेवा नियमों के उस नियम के तहत की गई है, जिसमें कहा गया है कि ऑल इंडिया सर्विस अधिकारियों को 2 वर्ष से ज्यादा निलंबित नहीं रखा जा सकता। इसी आधार पर उनका प्रमोशन भी इतने समय बाद नहीं रोका जा सकता। खान महाघूस कांड में आरोपित सिंघवी जमानत पर रिहा हैं। इससे पहले सरकार ने 23 फरवरी को 1985 बैच के आईएएस रविशंकर श्रीवास्तव और गिरिराज सिंह को अबव सुपर टाइम स्केल से मुख्य सचिव वेतन शृंखला में पदोन्नत किया था।

यह भी पढें : प्रदेश में हर वर्ष बढ रहे हैं इसके शिकार, चार साल में 449 लोग गंवा चुके हैं जान

करोड़ों का है महाघूसकांड

एसीबी ने 16 सितम्बर 2015 को बंद खानों को चालू करवाने के नाम पर अफसरों पर शिकंजा कसा था। इस मामले में एसीबी ने रिश्वत की करीब 4.28 करोड़ रुपए की नकदी जब्त कर उस समय के खान विभाग के प्रमुख सचिव अशोक सिंघवी समेत 6 अफसरों को गिरफ्तार भी किया था। चित्तौड़, उदयपुर और भीलवाड़ा की आधा दर्जन खानों को चालू करवाने के लिए अफसरों ने खान मालिकों से 22 करोड़ रुपए की डील की थी। इसके बाद अशोक सिंघवी को सरकार ने निलंबित कर दिया था। सिंघवी की बहाली दिवाली के आस—पास हुई थी।