8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Rain: राजस्थान के इन जिलों में होगी भारी बारिश! IMD का अलर्ट, जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Rajasthan Heavy Rain: मध्यप्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर साइक्लोनिक सर्कुलेशन में परिवर्तित हो चुका है और वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान क्षेत्र के ऊपर अवस्थित है। इससे पूरी तरह से मेघ मेहरबान होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 7 Sep 2024, 8:28 AM IST

Heavy Rain in Rajasthan: जयपुर सहित पूरे प्रदेश में मानसून जमकर मेहरबान है। इसके चलते शुक्रवार सुबह जयपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र (Jaipur Rain) में बारिश का दौर बीच-बीच में जारी रहा। शाम को टोंक रोड, जेएलएन मार्ग, सांगानेर में तेज बारिश हुई। वहीं, शनिवार सुबह से हल्की बारिश का दौर जारी है।

मौसम विभाग जयपुर केंद्र के मुताबिक मध्यप्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर साइक्लोनिक सर्कुलेशन में परिवर्तित हो चुका है और वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान क्षेत्र के ऊपर अवस्थित है। इससे पूरी तरह से मेघ मेहरबान होंगे।

इसके अलावा एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना है। इससे पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी चार से पांच दिन मानसून सक्रिय (Rajasthan Monsoon) रहने और कहीं-कहीं भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना हैं।

यह भी पढ़ें : Bisalpur Dam: बड़ी खुशखबरी! लबालब होने से 24 महीने तक पेयजल की टेंशन खत्म, ये नए प्रोजेक्ट हो सकेंगे पूरे

यहां जमकर बरसे मेघ

बीते 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर तथा पूर्वी राजस्थान में अनेक स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई है। भीलवाड़ा जिले में कहीं कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश भीलवाड़ा के शाहपुरा में 105 एमएम और जालौर के बागोड़ा में 55 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

इसके अलावा जयपुर में 12.3, अजमेर में 48.3, सीकर में 25, चित्तौड़गढ़ में 37, डूंगरपुर में 9.5, फतेहपुर में 33, माउंटआबू में 27, खंडेला में 46, श्रीमाधोपुर में 38 एमएम बारिश दर्ज की गई। घाटोल कस्बे में दोपहर में अचानक बदले मौसम ने आसपास का क्षेत्र पूरी तरह से जलमग्न हो गया।

हाड़ौती अंचल में शुक्रवार को मानसून सक्रिय रहा। झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। झालावाड़ जिले में कई जगह अच्छी बारिश हुई। बूंदी शहर में सुबह झमाझम बारिश होने से शहर पानी-पानी हो गया। अजमेर में डेढ़ घंटे में 71 मिलीमीटर (पौने तीन इंच) बारिश से शहर के अधिकांश रिहायशी इलाके, खेत-खलिहान जलमग्न हो गए। इससे जनजीवन पर जबरदस्त असर पड़ा। तीन लोगों को बहने से बचाया गया। एसडीआरएफ, जिला प्रशासन, नगर निगम और एडीए की टीमों ने जल भराव क्षेत्रों में मोर्चा संभाला।

यह भी पढ़ें : Rajasthan: मानसून फिर पकड़ेगा अपनी रफ्तार, राजस्थान के इन जिलों में अति भारी बारिश की आशंका

इन जिलों के लिए IMD का अलर्ट

शनिवार को उदयपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम व कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम दर्जे की बारिश व कहीं-कहीं तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में आठ और नौ सितंबर को भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : बीसलपुर बांध के दो गेट ही क्यों खोले गए? जानें वजह…इस रूट से गंगा नदी में पहुंचेगा पानी