15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: देश में राजस्थान सबसे गर्म, फलौदी में पारा @ 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Weather Alert: राजस्थान में गुरुवार को सबसे अधिक दिन का तापमान फलौदी में 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देश में सबसे अधिक तापमान फलौदी में होने का दावा किया जा रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan is Hottest Place in Country mercury recorded in Phalodi at 46.2 degree Celsius

देश में सबसे गर्म रहा फलौदी

Weather Alert : राजस्थान में गुरुवार को सबसे अधिक दिन का तापमान फलौदी में 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। निजी साइट्स पर जारी देशभर के शहरों के तापमान से तुलना करें तो फलौदी का अधिकतम तापमान देश में सबसे अधिक होने का दावा किया जा रहा है। राजस्थान में पांच शहरों का पारा 45 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। इधर, शुक्रवार को अधिकतर जिलों में हीटवेव का असर लगभग खत्म हो जाएगा। मौसम विभाग ने बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में हीटवेव जारी रहने की संभावना जताई है।

कहां कितना रहा तापमान

फलौदी : 46.2
जैसलमेर : 45.3
बीकानेर : 45.2
बाड़मेर : 45.2
गंगानगर : 45.1
कोटा : 44.6
जोधपुर : 44.3
फतेहपुर : 44.3
अंता : 44
वनस्थली: 43.6
अजमेर : 43.4
भीलवाड़ा: 43.4
चूरू : 43.4
चित्तौड़गढ़ : 43.2
जालोर : 43.2
जयपुर: 42.6
संगरिया : 42.5
डूंगरपुर : 42.3
डबोक : 42.2
सीकर: 42।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आंधी व हल्की बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में शुक्रवार दोपहर बाद आंधी व हल्की बारिश की संभावना है। आंधी बारिश की गतिविधियां 11 और 13 मई को भी कुछ भागों में जारी रहेंगी। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटा के हिसाब से आंधी चलेगी। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी।

यह भी पढ़ें -

राजस्थान के इस शहर में बनी दुनिया की सबसे सस्ती सोने की चेन, कीमत सुनकर चौंके लोग

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग