21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Udaipur / राजस्थान के इस शहर में बनी दुनिया की सबसे सस्ती सोने की चेन, कीमत सुनकर चौंके लोग

राजस्थान के इस शहर में बनी दुनिया की सबसे सस्ती सोने की चेन, कीमत सुनकर चौंके लोग

Iqbal Sakka Amazing Work : राजस्थान के उदयपुर शहर में दुनिया की सबसे सस्ती सोने की चेन बनाई गई है। उदयपुर के शिल्पकार इकबाल सक्का सबसे सस्ती और सबसे कम वजन वाली सोने की तिरंगी चेन बनाई है। सोने की चैन की कीमत सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 9 May 2024, 5:00 PM IST

Rajasthan Udaipur city Iqbal Sakka made world cheapest gold chain people are shocked to hear price

सोने की चैन की कीमत सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे।

Iqbal Sakka Amazing Work : राजस्थान के उदयपुर शहर में दुनिया की सबसे सस्ती सोने की चेन बनाई गई है। उदयपुर के शिल्पकार इकबाल सक्का सबसे सस्ती और सबसे कम वजन वाली सोने की तिरंगी चेन बनाई है। इक़बाल सक्का उदयपुर शहर के स्वर्ण कारीगर हैं। इन्होंने 100 विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। दुनिया की सबसे सस्ती सस्ती व हल्की सोने की तिरंगी चैन कीमत इतनी है कि मूल्य सुनकर एक बारगी अपने कानों पर विश्वास नहीं होगा। मात्र 40 रुपए। मात्र 0.0025 मिली ग्राम सोने के वजन में बनी चेन लेंस की मदद से देखे जाने वाली है। 11 महीने के अथक प्रयास से 17 इंच लंबी चैन को 2500 कड़ियां जोड़कर व एक लॉकेट तैयार कर बनाया है।

गिनीज बुक को किया पेश दावा

शिल्पकार इकबाल सक्का ने बताया कि विश्व की सबसे महंगी 1144 करोड़ रुपए की चेन का वजन 256 किलो सोना है। यह 5.5 किलोमीटर लंबी है। यह सोने की चेन गिनीज बुक में दर्ज है। इसको दुबई गोल्ड और ज्वेलरी ग्रुप संगठन ने बनाया है। इसके विपरीत सक्का ने विश्व की सबसे सस्ती और सबसे कम वजन सोने में चैन के साथ एक लॉकेट भी बना कर गिनीज बुक को रिकॉर्ड में दावा पेश किया है।

यह भी पढ़ें -

भीषण गर्मी से अब बच्चों को मिलेगी राहत, राजस्थान में इन 2 जिलों में बदला स्कूल का टाइम