जेडीए ने सस्ते मकान उपलब्ध कराने के लिए जयपुर में चित्रकूट, मानसरोवर और सांगानेर क्षेत्र में जेडीए की खाली पड़ी जमीन का सर्वे पिछले दिनों कराया था। जिसके बाद तीनों स्थानों पर आवासीय योजना को लेकर जमीन का चयन किया गया है। हालांकि अभी आवासीय योजना में प्लॉटों की संख्या और अनुमानित दरों को लेकर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।