Rajasthan News : राजस्थान में खान विभाग की बड़ी घोषणा। क्वारी लाइसेंसधारकों को दी बड़ी राहत। सीएम भजन लाल शर्मा ने क्वारी लाइसेंसधारकों को बड़ी राहत देने के साथ ही जीरो वेस्ट माइनिंग, पर्यावरण संरक्षण और एम-सेण्ड को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। खान विभाग ने बजट घोषणा को लेकर क्वारी लाइसेंस धारकों के लिए माइनिंग प्लान की फीस 5 हजार से घटाकर 3 हजार रुपए कर दी है। इससे करीब 18 हजार क्वारी लाइसेंस धारक लाभान्वित होंगे।