गौरतलब है कि परनामी के मोबाइल पर वॉट्स एप पर पहले मैसेज आया फिर वॉयस कॉल आया , जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को अली बुंदेल बताया और दस लाख रुपए का इंतजाम करने को कहा। नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। परनामी को ऐसी धमकियां पिछले तीन दिन से मिल रहीथी। वॉयस कॉल मंगलवार को पहली बार आया। देश में भी भाजपा के नेताओं को ऐसी धमकियां मिल रही हैं। उत्तरप्रदेश में 25 विधायकों से वाट्सएप के जरिये 10-10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। पैसे नहीं देने पर परिजनों की हत्या की धमकी दी गई थी।