
नागौर पुलिस ने वायरल वीडियो का 'खुलासा' करने के साथ ही ऐसे गलत वीडियो वायरल करने वालों को हिदायत के साथ चेतावनी भी जारी की। पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'कृपया बिना जानकारी के गलत खबर वायरल करके अफवाहें नहीं फैलाएं। अन्यथा आपके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जावेगी।'
वायरल वीडियो नागौर के मूण्डवा थाना क्षेत्र के थिरोद गांव में एक शादी समारोह का बताया जा रहा है। साथ ही बताया जा रहा है कि वीडियो में हाथों में बंदूक लेकर फायरिंग करके बंदूकधारी जितेन्द्र सिंह व विक्रम सिंह क्षेत्र भर में दहशत फैलाई गई।
Published on:
13 Mar 2024 01:58 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
