8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan CM Face : … तो राजस्थान में एक सीएम – दो डिप्टी सीएम का ऐलान ! ज़रूर पढ़ें ये पूरी खबर

कौन बनेगा मुख्यमंत्री? सस्पेंस बरकरार.... काउंटडाउन शुरू, इस बीच अब आई सीएम - डिप्टी सीएम बनाए जाने की खबर, नाम देखकर हर कोई हो रहा हैरान  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 7 Dec 2023, 11:30 AM IST

rajasthan_bjp.jpg

राजस्थान सहित तीन राज्यों में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर नई दिल्ली में बैठक-मंथन का दौर जारी है। ऐसे में 'कौन होगा मुख्यमंत्री?' इसे लेकर जल्द ही सस्पेंस दूर होने वाला है। संभावित है कि राष्ट्रीय राजधानी से आज शाम तक इस संबंध में कोई बड़ी खबर आ सकती है। इससे पहले कल बुधवार को भी नए सीएम चयन को लेकर दिन भर हलचलें रहीं। लेकिन इन सभी के बीच राजस्थान में एक मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री की आई 'फेक' खबर ने सभी को अचंभित कर दिया।

भारतीय जनता पार्टी के लेटर हेड से जारी बताई जा रहे इस सूचना पत्र में राजस्थान के लिए एक मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री बनाये जाने के फैसले के बारे में जानकारी दी गई। इनमें तीन महत्वपूर्ण पदों पर पार्टी के तीन शीर्ष नेताओं के नामों का भी ज़िक्र किया गया, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया।

भाजपा लेटर हेड दिखाकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस फेक लेटर में सांसद से विधायक बने महंत बालकनाथ योगी को मुख्यमंत्री पद पर होना बताया गया। इसी तरह से दो उप मुख्यमंत्री पदों पर डॉ किरोड़ी लाल मीणा और दिया कुमारी का नाम होना बताया गया। डॉ किरोड़ी और दिया कुमारी भी हालिया विधानसभा चुनाव में सांसद से विधायक बने हैं। गौरतलब है कि विधायक चुने जाने के बाद इन तीनों सांसदों ने बुधवार को सांसदी पद से अपने-अपने इस्तीफे भी दिए हैं।

भाजपा लेटर हेड पर राजस्थान के नए मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री की घोषणा का फेक लेटर दिन भर ज़बरदस्त तरीके से वायरल हुआ। इस फेक लेटर और इसमें शामिल नामों को लेकर चर्चा इतनी ज़्यादा होने लगी कि पार्टी को आखिर में एक सार्वजनिक सूचना जारी करनी पड़ गई। भाजपा ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स के ज़रिए साफ़ किया कि वायरल हो रहा लेटर पूरी तरह से फेक है और इसमें किसी तरह की सच्छाई नहीं है।

जयपुर से दिल्ली तक हलचल

राजस्थान के नए सीएम को लेकर हलचलें तेज हो गई हैं। अब सियासत का केंद्र दिल्ली हो चुका है, जहां आज भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। इस बैठक में ही राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीएम चेहरों को लेकर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजस्थान के सांसदों के साथ भी बैठक प्रस्तावित है। साथ ही जेपी नड्डा के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक और बैठक होगी।

पार्टी सूत्रों की मानें तो आज पर्यवेक्षकों की नियुक्ति हो जाएगी और रविवार तक पर्यवेक्षक जल्द ही जयपुर आकर विधायकों से रायशुमारी करेंगे। इसके बाद सीएम की घोषणा की जाएगी। इससे पहले बुधवार को भी दिल्ली में चर्चा का दौर चला।

प्रधानमंत्री आवास पर बुधवार शाम राजस्थान के सीएम को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बैठक हुई। बीजेपी मुख्यालय में भी जेपी नड्डा के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। इन सभी बैठकों में राजस्थान के नए सीएम के नाम को लेकर विचार किया गया।

नए चेहरे को मिल सकता हे मौका

दिल्ली में अब तक हुई बैठकों से छनकर यही बात सामने आ रही है कि पार्टी तीनों राज्यों में नए चेहरों को सीएम बना सकती है। लोकसभा चुनाव भी अगले साल होने है, ऐसे में जातिगत समीकरणों को भी साधा जाएगा। राजस्थान से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, ओम माथुर, दीया कुमारी, सीपी जोशी, अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, अश्विनी वैष्णव सहित कई नेताओं के नाम चल रहे हैं।

बन सकते हैं दो डिप्टी सीएम

भाजपा जातिगत समीकरणों को साधने के लिए दो उप मुख्यमंत्री बना सकती है। इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इस बार सीएम पद की दौड़ में कई उम्मीदवार है, ऐसे में पार्टी इनमें से ही कुछ विधायकों को डिप्टी सीएम बनाकर जातियों को भाजपा साध सकती है।

सवाई माधोपुर से विधायक बने किरोड़ी लाल मीणा को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। मीणा ने बुधवार को ही सांसद पद से इस्तीफा दिया है। इसी तरह अगर राजपूत, ब्राह्मण या दलित को सीएम बनाया जाता है। तो इसमें से ही शेष रही किसी एक जाति का डिप्टी सीएम भी बनाया जा सकता है।