8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan New CM Race : मुख्यमंत्री पद की दावेदारी जता रहे नेताओं पर आलाकमान गंभीर, आखिरकार दी ऐसी नसीहत

Rajasthan New CM Race : भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी जताने को पार्टी लाइन के विपरीत गतिविधि बताया है। पिछले दिनों जयपुर में पार्टी लाइन के विपरीत ऐसी गतिविधियों से भाजपा नेता गंभीर हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 8 Dec 2023, 9:46 AM IST

vasundhara_raje_jp_nadda.jpg

विकास जैन। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान के मुख्यमंत्री (Rajasthan New CM Race) पद के लिए दावेदारी जताने को पार्टी लाइन के विपरीत गतिविधि बताया है। पिछले दिनों जयपुर में पार्टी लाइन के विपरीत ऐसी गतिविधियों से भाजपा नेता गंभीर हैं। दिल्ली में सीएम फेस को लेकर गोलबंदी कर रहे सांसदों ने इसका पूरा फीडबैक शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया है।

सांसदों का कहना है कि विधायक दल की बैठक और सीएम के चयन की प्रक्रिया से पहले ही ऐसी गतिविधियां भाजपा की परंपराओं में कभी नहीं रही। आने वाले दिनों में पार्टी को इसका नुकसान होने की संभावना है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राज के जयपुर से दिल्ली पहुंचने को भी प्रेशर पॉलिटिक्स से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Cm Face: कौन बनेगा मुख्यमंत्री? राजस्थान में आज हो सकता है ये बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री पर सस्पेंस के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट की। सांसद बेटे दुष्यंत के साथ रात 8.10 पर पहुंचीं वसुंधरा के साथ नड्डा की मीटिंग करीब एक घंटे तक चली। इस दौरान वसुंधरा ने अपना पक्ष रथा। सूत्रों ने बताया कि बीजेपी अध्यक्ष नड्डा से वसुंधरा से कहा कि राजस्थान में सामूहिक नेतृत्व में यह जीत मिली है। इस कारण से सरकार की रूपरेखा में भी इस बात की झलक देखने को मिलेगी। इस दौरान वसुंधरा ने लोकसभावार और संभागवार पार्टी के प्रदर्शन पर अपना नजरिया भी पेश किया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan New CM Race : वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह के कहने पर विधायकों की बाड़ाबंदी! जानें सीएम चयन के बीच BJP में क्यों मची खलबली?