पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जयपुर। Rajasthan New District : प्रदेश में चुनावी आचार संहिता लगने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। गहलोत ने मानसरोवर में आयोजित गो सेवा सम्मेलन में मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन को नया जिला बनाने की घोषणा की। तीन नए जिले बनने के बाद राजस्थान अब 53 जिलों का प्रदेश बन जाएगा। वहीं कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक के बाद गहलोत ने प्रदेश में जातिगत जनगणना कराने का भी ऐलान किया। उधर राज्य सरकार ने राजस्थान राज्य कृषक ऋण राहत योजना आयोग का गठन कर किसानों को तोहफा दिया। मुख्यमंत्री ने श्री करणी चारण एवं डिंगल साहित्य शोध संरक्षण एवं विकास बोर्ड के गठन को भी स्वीकृति दी है।