दरअसल, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर पलटवार करते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि वे कांग्रेस के अध्यक्ष हैं, निंदा करना उनका काम है, लेकिन उनको किसी भी तरह का बयान देने से पहले पिछले 5 साल जब उनकी पार्टी शासन में थी, राजस्थान में कैसे हालात और कैसी परिस्थितियों थीं? इसके बारे में अपने गिरेबान में जरूर जाकर देखना चाहिए कि उस समय में आरपीएससी में नेताओं के दबाव में पेपर लीक का नंगा नाच हुआ था।