11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान पत्रिका के प्रॉपर्टी एक्सपो का आज अंतिम दिन, अपने घर का सपना लेकर पहुंचे खरीदार

राजधानी जयपुर में राजस्थान पत्रिका द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 'प्रोपेक्स 2026' एक्सपो का आज अंतिम दिन है। एसएल मार्ग स्थित द ग्रैंड मोती पैलेस में आयोजित इस एक्सपो में लोग परिवार संग सपनों के घर और भविष्य के निवेश के लिए सही विकल्प तलाशने पहुंच रहे हैं।
2 min read
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Rao

•

Oct 11, 2026

rajasthan patrika property expo

प्रोपेक्स में शहर भर से पहुंचे ग्राहक और अपने पसंदीदा प्रोजेक्ट में दिखाई रुचि (पत्रिका फोटो)

Rajasthan Patrika Property Expo: जयपुर: अपना घर हो, परिवार की जरूरतों के मुताबिक सुविधाएं मिलें और बजट भी न बिगड़े… इन्हीं उम्मीदों के साथ शनिवार को राजस्थान पत्रिका के प्रॉपर्टी एक्सपो में लोग पहुंचे। कोई परिवार के साथ फ्लैट के विकल्प देखने आया, तो किसी ने भविष्य में निवेश के लिहाज से प्रोजेक्ट की जानकारी जुटाई।

एसएल मार्ग स्थित द ग्रैंड मोती पैलेस में चल रहे प्रॉपर्टी एक्सपो में जयपुर शहर भर से लोग पहुंचे। बिल्डर्स और डेवलपर्स के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत कर लोगों ने घरों की कीमत, उपलब्ध सुविधाओं और अपनी जरूरतों के मुताबिक विकल्पों को समझा। एक्सपो में पहुंचे लोगों में घर खरीदने और प्रॉपर्टी में निवेश को लेकर उत्सुकता नजर आई। इवेंट का प्रबंधन आईएफएफपीएल की ओर से किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए 9610447943 पर संपर्क कर सकते हैं। तीन दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो का आज यानी रविवार को अंतिम दिन है।

एक ही छत के नीचे मिल रही जानकारी

एक्सपो में पहुंचे लोगों के लिए एक ही जगह पर अलग-अलग प्रोजेक्ट्स की जानकारी जुटाना सुविधाजनक रहा। परिवार के साथ आए लोगों ने घर की जरूरतों, बजट और भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखकर विकल्प देखे। वहीं, निवेश की मंशा से पहुंचे लोगों ने भी प्रॉपर्टी से जुड़े अवसरों को समझने में रुचि दिखाई। बिल्डर्स और डेवलपर्स के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद के जरिए प्रोजेक्ट्स की जानकारी लेने और अपनी जरूरतों के अनुरूप विकल्पों पर चर्चा करने का मौका मिला।

इसलिए यहां आएं एक्सपो में

  • एक ही जगह अलग-अलग बिल्डर्स के प्रोजेक्ट्स देखने और विकल्पों की तुलना करने का मौका।
  • अपनी जरूरत और बजट के मुताबिक फ्लैट व अन्य प्रॉपर्टी के विकल्पों की जानकारी।
  • सीधे बातचीत कर कीमत, सुविधाओं और प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी लेने की सुविधा।
  • घर खरीदने के साथ निवेश के लिए भी प्रॉपर्टी के विकल्प तलाशने का अवसर।
  • बिल्डर्स के विशेष ऑफर और एक्सक्लूसिव डिस्काउंट।

घर खरीदने की योजनाओं पर नजर

रविवार से नवरात्र की शुरुआत हो रही है। ऐसे में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए प्रॉपर्टी के विकल्पों को समझने और आगे की तैयारी करने का यह मौका अहम है। उन लोगों के पास भी आखिरी मौका है, जो इस त्योहारी सीजन में अपने घर में गृह प्रवेश का सपना देख रहे हैं। ऐसे में प्रॉपर्टी एक्सपो में उपलब्ध विकल्पों की जानकारी उनके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।