विभिन्न जिला, यूनिट व बटालियन में कांस्टेबल सामान्य, चालक, बैण्ड एवं पुलिस दूरसंचार में ऑपरेटर व चालक के 9617 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए बुधवार को विज्ञप्ति जारी की गई। योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन-पत्र राजकॉम इन्फो सर्विसेज लिमिटेड द्वारा संचालित समस्त ई-मित्र कियोस्क, जनसुविधा केन्द्र व विभाग की वेबसाइट पर 28 अप्रेल से 17 मई, 2025 तक भर सकते हैं।