
जयपुर/ गोवर्धन, यूपी।
राजस्थान पुलिस के जवानों की पिटाई के अब तक कई मामले सामने आ चुके हैं। ताज़ा मामले के अनुसार पुलिस के जवानों की पिटाई राजस्थान में नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में हुई है। दरअसल, यूपी के गांव आन्यौर में रविवार दोपहर वांछित आरोपी को पकडऩे गई राजस्थान के कठूमर थाने की पुलिस को ग्रामीणों ने घेर लिया। सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों को पकड़े गए आरोपी से मारपीट करता देखकर ग्रामीण भड़क गए और पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
घटना के दौरान आरोपी के बच निकलने पर पुलिस ने गांव की महिला प्रधान व उसके पति सहित 10-15 जनों के खिलाफ गोवर्धन थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी भाजपा का झंडा लगी जीप से आए थे इसलिए ग्रामीण अपहरण की आशंका पर आक्रोशित हो गए।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के कठूमर थाने में जानलेवा हमले में वांछित आरोपी को पकडऩे कठूमर थाने के एसआई राम मीना मय सिविल पुलिसकर्मियों के आन्यौर पहुंचे। गांव प्रधान पति सतीश के ऑफिस के सामने बैठे वांछित आरोपी पप्पू पुत्र श्याम लाल राजपूत निवासी तसई को जीप में से उतरे सिविल ड्रेसधारियों ने पकड़ लिया तथा जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने लगे।
इस दौरान ग्रामीण समझ नहीं सके और सिविल वर्दी में आए पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर दी। साथ ही आरोपी को भी भगा दिया। घटना की सूचना पर गोवर्धन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
निरीक्षक गोवर्धन विनोद कुमार ने बताया कि कठूमर थाने के एसआई राम मीना ने बताया है कि वह अपने यहां वांछित आरोपी पप्पू पुत्र श्याम लाल राजपूत तसई जो कि जानलेवा हमले के अभियोग 2017 में कठूमर थाने में वांछित चल रहा है उसका पीछा करते हुए उसे पकडऩे आए थे।
एसआई की तहरीर पर आरोपी पप्पू पुत्र श्यामलाल, सुभाष पुत्र नरेश निवासी तसई सहित सतीश पुत्र दौलतराम, नरेश, लक्ष्मन एवं वीरेन्द्र पुत्र दौलतराम व गांव प्रधान गुड्डी पत्नी सतीश निवासी आन्यौर सहित 10 से 15 लोगों के विरूद्ध जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, नेम प्लेट छीन लेने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।
Updated on:
20 Aug 2018 10:00 am
Published on:
20 Aug 2018 09:59 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
