WhatsApp safety: जयपुर. डिजिटल युग में व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग बढऩे के साथ साइबर अपराधों का खतरा भी बढ़ गया है। राजस्थान पुलिस ने नागरिकों से व्हाट्सएप का सुरक्षित उपयोग करने की अपील की है, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके। पुलिस ने चेतावनी दी है कि एक गलत क्लिक से आपका डेटा, पैसा और गोपनीय जानकारी खतरे में पड़ सकती है। एक गलत क्लिक से बड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें।