ठगों का मुख्य हथियार Call Forwarding कोड है। वे बच्चों से कहते हैं कि ऑफर पाने के लिए कुछ कोड डायल करें, जैसे *21#, *401# या *62#। ये कोड फोन पर कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिवेट कर देते हैं। नतीजतन, बच्चे के फोन पर आने वाले OTP सीधे ठगों के पास पहुंच जाते हैं। OTP मिलते ही ठग WhatsApp अकाउंट हैक कर लेते हैं। हैक किए गए अकाउंट से वे रिश्तेदारों और दोस्तों को मैसेज भेजकर पैसे की मांग करते हैं। कई बार यह मांग इमरजेंसी या मेडिकल जरूरत बताकर की जाती है, जिससे परिवार वाले आसानी से ठग जाते हैं।