पहली सूची में ओबीसी का बोलबाला
देश में जातिगत जनगणना की मांग के बीच भाजपा ने राजस्थान में ओबीसी वर्ग को पहली सूची में बड़ी संख्या में टिकट दिए हैं। पहली सूची में 25 अनारक्षित सीटों में से 60 प्रतिशत ( 15 सीटें ) सीटों पर ओबीसी वर्ग का उम्मीदवार उतारा गया है। कुल 41 सीटों में से आठ पर जाट, चार पर राजपूत, चार पर गुर्जर, दो पर ब्राह्मण, दो पर वैश्य, एक पर यादव, एक पर सैनी, एक पर कलबी पटेल, एक पर कुमावत और एक पर मीणा जाति के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया गया है। अन्य 16 सीटें एससी-एसटी के लिए आरक्षित हैं।