22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Politics: 17 नेता और अफसर बीजेपी में शामिल, 5 नेताओं की हुई घर वापसी

Rajasthan Politics: 17 नेता और अफसर बीजेपी में शामिल, 5 नेताओं की हुई घर वापसी

Rajasthan Politics: प्रदेश के 17 नेता और अफसर शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। इन 17 में से पांच नेताओं की घर वापसी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 23 Jul 2023, 12:07 PM IST

patrika_news_.jpg

जयपुर/पत्रिका। Rajasthan Politics: प्रदेश के 17 नेता और अफसर शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। इन 17 में से पांच नेताओं की घर वापसी हुई है। घर वापसी में पूर्व सांसद धन सिंह रावत का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़ें : Ajmer 92 : आम नागरिकों से पहले पुलिस अफसरों ने देखी 'अजमेर 92', जानिए क्यों?

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और जॉइनिंग कमेटी के सदस्य वासुदेव देवनानी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी ने नेता-अफसरों को दुपट्टा पहना कर भाजपा में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वालों में बसपा, कांग्रेस और सीपीएम से जुड़े हुए नेता हैं।

ये हुए शामिल :
धौलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे शिवचरण कुशवाहा, दौसा से बसपा प्रत्याशी रहे, रिटायर्ड आईपीएस जसवंत संपत राम, माकपा नेता और पूर्व विधायक पवन दुग्गल, रानी दुग्ग्ल, माकपा नेता विष्णू भांबू, भाजपा से कांग्रेस में गए रविंद्र सिंह बोहरा, विवेक सिंह बोहरा, रिटायर्ड आईएएस एस.पी. सिंह, मनोज शर्मा, पूर्व सांसद धन सिंह रावत, रावणा राजपूत सेवा संस्थान की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष ममता कंवर, भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़े डी.डी. कुमावत, रिटायर्ड अधिकारी दिनेश रंगा, के.आर. मेघवाल, सिकराय से पूर्व विधायक गीता वर्मा, अलवर ग्रामीण से बसपा प्रत्याशी रहीं रिंकी वर्मा भाजपा में शामिल हुई।

यह भी पढ़ें : प्रदेश प्रभारी रंधावा की राजस्थान पत्रिका से विशेष बातचीत : जिताऊ चेहरा हमारी प्राथमिकता ऐज फैक्टर मायने नहीं रखता

कांग्रेस की उलटी गिनती शुरू:
भाजपा प्रदेश प्रभारी सिंह ने कहा कि सब मिलकर 2023 के चुनावों में राजस्थान से कांग्रेस को हमेशा के लिए विदा कर देंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कहा कि इन सबने निस्वार्थ भाव से पार्टी जॉइन की है। उम्मीद है कि सभी मिलकर 2023 में राजस्थान में कमल का फूल खिलाएंगे। नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार झूठ व लूट की सरकार है। इनकी गलत नीतियों के चलते लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। अब कांग्रेस की उलटी गिनती शुरू हो गई है।