लोकसभा चुनाव में हालांकि, पार्टी अपना प्रदर्शन नहीं दोहरा सकी, लेकिन सी पी जोशी खुद चुनाव जीत गए। उसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे थे कि जोशी की जगह पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा, लेकिन पिछले दिनों दिल्ली में जोशी की केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित अन्य नेताओं से मुलाकात हुई थी। सूत्रों के अनुसार इन नेताओं ने जोशी को प्रदेश अध्यक्ष पद पर काम करते रहने को कहा है।