- ग्यारसी देवी, उम्र-90, थड़ी मार्केट, मानसरोवर
सब टोली बनाकर नाचते-गाते जाते थे। पहली बार गई तब बड़ी मिन्नतों के बाद सास ने गांव की औरतों के साथ मतदान करने भेजा। बैलगाड़ी पर गांव की औरतों के साथ सज-धजकर नाचती-गाती वोट डालने जाती थीं। यही नहीं, चुनावों पर खुद ही गीत बना लेती थीं। पहले अंगूठा लगाना आसान होता था। अब मशीन का बटन दबाने में डर लगता है, कहीं गलत बटन तो नहीं दब गया।