
जयपुर. मांगें पूरी नहीं होने पर बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन राजस्थान की ओर से 27 अगस्त को राजस्थान की निजी बसों का चक्काजाम करने की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि परिवहन विभाग को कई बार समस्या समाधान के लिए ज्ञापन दिए गए लेकिन विभाग की ओर से निजी बस ऑपरेटर्स की समस्या का समाधान आज तक नहीं किया गया।
इससे पहले 23 सूत्रीय मांग पत्र विभाग को दिया गया। करीब 13 मांगें स्वीकार की गई थी, लेकिन आदेश जारी नहीं किए गए। इससे बस ऑपरेटर में भारी रोष व्याप्त है। महासचिव रवि प्रकाश सैनी ने बताया कि लोक परिवहन सेवा के परमिट जारी करने, ऑनलाइन टीपी के साथ - साथ ऑफलाइन टीपी भी जारी करने, अस्थाई परमिट की अवधि 24 घंटे रखी जाने, परिवहन व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने सहित कई मांगों को लेकर एक दिवसीय चक्का जाम किया जाएगा। संरक्षक अनिल जैन ने बताया कि करीब तीस हजार बस ऑपरेटर पूरे दिन अनिश्चितकालीन हड़़ताल पर रहेंगे।
Updated on:
26 Aug 2024, 10:18 AM IST
Published on:
26 Aug 2024, 10:18 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.