रोडवेज की ओर से दिल्ली के लिए बसों का संचालन वाया कोटपूतली किया जाता है। एक्सप्रेस वे के शुरू होने के एक साल बाद भी रोडवेज ने एक्सप्रेस वे पर बसें शुरू नहीं कीं, जबकि निजी ऑपरेटर्स बसों का संचालन एक्सप्रेस वे से कर रहे हैं। इससे रोडवेज का यात्री भार गिर रहा है, वहीं यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान पत्रिका ने 14 मार्च को दिल्ली अभी दूर ही है, वोल्वो रूट परमिशन में उलझी, निजी ने एक्सप्रेस वे पर दौड़ा दीं शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद रोडवेज प्रशासन ने बसों का संचालन एक्सप्रेस वे से भी शुरू किया है।