जयपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की 52,453 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। 18-40 वर्ष की आयु के वे अभ्यर्थी, जिन्होंने 10वीं पास कर ली है, इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 21 मार्च 2025 से 19 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा की संभावित तिथि 18 सितंबर 2025 से 21 सितंबर 2025 रखी गई है। परीक्षा कंप्यूटर/ टैबलेट आधारित आयोजित की जाएगी।