जानकारी के मुताबिक इस बार रीट एग्जाम में पेपर 150 अंकों का होगा और परीक्षार्थियों को ढाई घंटे का समय मिलेगा। ओएमआर शीट में पांचवा विकल्प भरने के लिए अतिरिक्त 10 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा के पाठ्यक्रम में दो भाषा, बाल विकास, शिक्षण विधियां, गणित, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन शामिल हैं। बताते चलें कि परीक्षा में ओएमआर शीट में पांचवा विकल्प भरना अनिवार्य होगा। यदि परीक्षार्थी पांचवा विकल्प नहीं भरता है, तो उसे अपात्र घोषित कर दिया जाएगा। यह व्यवस्था परीक्षा में धांधली रोकने के लिए की गई है।