बताया जा रहा है कि एग्जाम 150 अंकों का होगा और परीक्षार्थियों को ढाई घंटे का समय मिलेगा। ओएमआर शीट में पांचवा विकल्प भरने के लिए अतिरिक्त 10 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा के पाठ्यक्रम में दो भाषा, बाल विकास, शिक्षण विधियां, गणित, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन शामिल हैं। पाठ्यक्रम में बदलाव और अनुमोदन के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा गया है।