17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्रसंघ चुनाव 2018: मतपेटियों में कैद हुआ प्रत्याशियों का भाग्य, जानें कहां कितनी हुई वोटिंग

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

3 min read
Google source verification
Rajasthan Student Election 2018

जयपुर। राजस्थान के 13 सरकारी विश्वविद्यालयों व संबद्व कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार दोपहर एक बजे शांतिपूर्ण संपन्न हो गए। बता दें कि जोधपुर संभाग में 10 सितंबर को मतदान होगा। प्रदेशभर में चुनाव के नतीजे एक साथ 11 सिंतबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव के दौरान जयपुर,अजमेर,कोटा, उदयपुर सहित कुछ स्थानों पर छात्रों के बीच टकराव हो गया। नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पडा। उधर, मतदान प्रक्रिया खत्म होने पर छात्रसंघ चुनाव के प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए।

पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आईडी कार्ड की पूरी जांच करने के बाद ही छात्रों को कैंपस और संघटक कॉलेज में प्रवेश दिया गया। शुरुआत में मतदान की रफ्तार धीमी रही। लेकिन करीब 10 बजे मतदान में तेजी आई। दोपहर 1 बजे तक कई कॉलेजों में वोटर्स वोट डालने के लिए दौड़ते-भागते नजर आए।

वोटिंग के दौरान ऐसे भी नजारे आए सामने
प्रत्याशियों ने अंतिम समय तक मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरा जोर लगा दिया। इस दौरान प्रत्याशियों ने कहीं हाथ जोड़कर तो कहीं पैर पड़कर वोट करने की अपील की। प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने मतदाताओं का रास्ता रोककर उनसे अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। मतदान के दौरान कॉलेजों के बाहर छात्रों में जबरदस्त उत्साह, नारेबाजी और जोश देखा गया। इस दौरान ढोल-ढमाकों की धुन पर समर्थक नाचते रहे।

चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर
प्रदेश में छात्रसंघ चुनावों के दौरान पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखते हुए सख्ती बरती। पुलिस का कहना है कि उन्होंने चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करा दिए है। अब मतपेटियों की भी सुरक्षा की जाएगी। 24 घंटे कैमरे से मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।

कुछ जगहों पर हुडदंग करने वाले छात्रों को पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ा। इस दौरान छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी हुई। वहीं मतदान करने वाले छात्रों की आईडी कार्ड की पूरी जांच करने के बाद ही उन्हें कैंपस में जाने दिया गया। उदयपुर में कॉमर्स कॉलेज के बाहर पुलिस ने डंडे बजाकर छात्राेें को काबू में किया। यहां पर पेम्फलेट उड़ाने पर दो प्रत्याशी सहित 10 जनों को गिरफ्तार किया। कोटा के कॉमर्स कॉलेज में दो गुट आमने-सामने हो गए। हंगामा तब ज़्यादा बढ़ गया जब कुछ छात्रों की रास्ता जाम करने को लेकर पुलिस से तकरार हो गई। इसके बाद हंगामा कर रहे छात्रों को पुलिस ने लाठीचार्ज करके मौके से खदेड़ा।

जानें प्रदेश में कहां कितना हुआ मतदान

उदयपुर के कानोड पंडित उदय जैन महाविद्यालय में 96.75 प्रतिशत हुआ मतदान।

दौसा में राजेश पायलट राजकीय पीजी कॉलेज में 37.81 प्रतिशत हुआ मतदान।
दौसा में राजकीय कन्या महाविद्यालय में 48 प्रतिशत हुआ मतदान।
करौली के राजकीय महाविद्यालय में 37.25 प्रतिशत मतदान हुआ।

बासवाड़ा
श्री गोविन्द गुरु राजकीय महाविद्यालय में 67.85 प्रतिशत मतदान हुआ।

कुशलगढ़ में मामा बालेश्वर दयाल राजकीय महाविद्यालय में 88.8 प्रतिशत मतदान हुआ।

हरिदेव जोशी राजकीय कन्या महाविद्यालय में 65.20 प्रतिशत मतदान हुआ।


गनोड़ा में एकलिंग नाथ संस्कृत महाविद्यालय 74 प्रतिशत मतदान हुआ।

सीकर की कॉलेजों में मतदान प्रतिशत

1. सीकर कला कॉलेज में 60.43 फीसदी मतदान रहा।

2. सीकर की राजकीय साइंस कॉलेज में 61.62 फीसदी रहा मतदान।

3. सीकर की राजकीय वाणिज्य कॉलेज में प्रतिशत 56.19 रहा मतदान।

4. सीकर की एसके कन्या कॉलेज में 36.90 फीसदी रहा मतदान।

5. सीकर की एसके राजकीय संस्कृत कॉलेज में 62.79 प्रतिशत रहा।

6. रामगढ़ शेखावाटी की सेठ आरएन रुइया राजकीय कॉलेज में मतदान प्रतिशत 69 फीसदी रहा।

7. श्रीमाधोपुर की राजकीय मानपुरिया संस्कृत कॉलेज में मतदान प्रतिशत 91.86 फीसदी मतदान रहा।

8. नीमकाथाना की कमला मोदी कॉलेज में मतदान प्रतिशत 32.39 रहा।

9. नीमकाथाना की एसनकेपी कॉलेज में मत प्रतिशत 49.18 रहा।

10. नीमकाथाना की सीताराम मोदी संस्कृत कॉलेज में 72.18 प्रतिशत की दर से मतदान किया।
11.सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत सीकर की राजकीय विधि कॉलेज में हुआ। यहां 93.28 की दर से मतदान किया।

जयपुर- कॉमर्स कॉलेज में 46.82 फीसदी विद्यार्थियों वोट डाले वोट।
बूंदी कन्या महाविद्यालय में 45.34 प्रतिशत वोट डाले।
नैनवां के बीएजेएम कॉलेज में 87.04 प्रतिशत मतदान हुआ।
अजमेर- किशनगढ़ के राजकीय महाविद्यालय में 48.39 प्रतिशत हुआ मतदान।