Rajasthan High Court PIL : राजस्थान छात्रसंघ चुनाव पर गहलोत सरकार के प्रतिबंध लगाने के बाद बवाल मच गया है। राजस्थान छात्रसंघ चुनाव पर बैन लगाने के खिलाफ आज सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर खंडपीठ का दरवाजा खटखटाया गया। राजस्थान हाईकोर्ट में एक PIL की अर्जी दाखिल की गई है। इस अर्जी में मांग की गई है कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों का अधिकार है। इस अधिकार से छात्रों को वंचित नहीं किया जा सकता है। राजस्थान हाईकोर्ट इस PIL पर जल्द ही सुनवाई करेगी। हाईकोर्ट में यह याचिका शांतनु पारिक दाखिल की है। उधर ABVP राजस्थान विश्वविद्यालय में जमकर हंगामा मचा रही है। RU में पुलिस एंट्री के विरोध में ABVP ने कुलपति सचिवालय पर कब्जा जमा लिया है। करीब 200 छात्र कुलपति सचिवालय घुस गए हैं। पुलिस एंट्री के खिलाफ ABVP के कार्यकर्ता अपनी कमीज उतार कर प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ जमीन पर लेटकर अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। ABVP के इस हंगामें के बाद राजस्थान सरकार ने राजस्थान विश्वविद्यालय में धारा 144 लागू कर दी है।