लड़की ने बताया कि मेरे स्कूल की दूसरी लड़कियों से भी असलम की दोस्ती है। अधिकारियों ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है और पुलिस ने उसके परिवार को सूचित कर दिया है, जो इस बात से बेखबर थे, कि उनकी लड़की किसी लड़के से मिलने के लिए पाकिस्तान जा रही थी। पुलिस असलम के इंस्टाग्राम अकाउंट और वह भारत में कितनी लड़कियों के संपर्क में है, इसकी जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है। एटीएस और आईबी के वरिष्ठ अधिकारी एयरपोर्ट थाने पहुंचे और लड़की से पूछताछ की।