
जयपुर। जयपुर-दिल्ली मार्ग पर आज सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। ट्रोले की तेज रफ्तार ने दो परिवारों की खुशियां छीन ली। एक तेज रफ्तार ट्रोले ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी सहित तीन की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रोले के नीचे स्कूटी फंस गई।
इसके चालक करीब पचास मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। बाद में स्कूटी छिटक कर ट्रोले अलग हो गई। राहगीर की सूचना पर ट्रोला लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने करीब एक किलोमीटर पीछा कर पकड़ लिया। हादसे के बाद सड़क पर खून ही खून फैल गया। मामले की जांच सड़क दुर्घटना अनुसंधान इकाई उत्तर कर रही है।
पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े छह बजे तेज रफ्तार ट्रोले ने मानबाग चौराहे के पास आगे चल रही स्कूटी को टक्कर मार दी और उन्हें कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसे के बाद स्कूटी ट्रोले के नीचे फंस गई। स्कूटी के घसीटने से उससे चिंगारी निकलती रही। करीब पचास मीटर दूर जाकर स्कूटी ट्रोले से अलग हो गई।
हादसे में स्कूटी सवार पंचवटी कॉलोनी जयसिंहपुरा खोर निवासी 28 वर्षीय रतना पत्नी विनोद, रतना की नौ माह की बेटी भाविका, 48 वर्षीय बीना पत्नी जीवत और बीना की पुत्री 18 वर्षीय जया घायल हो गए।
मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर बीना, रतना और भाविका की मौत हो गई, जबकि जया का उपचार जारी है। हादसे की सूचना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। दीपावली पर हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन ली।
जांच अधिकारी हैडकांस्टेबल हरिसिंह ने बताया हादसे में भाविका व रतना की मौके पर ही मौत हो गई थी। ये सभी लोग घर से मंदिर जाने के बाद खरीदारी के लिए जाने को निकले थे, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई।
Updated on:
19 Oct 2017 10:50 am
Published on:
19 Oct 2017 10:50 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
