7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather Alert: फिर पलटी मारेगा मौसम, यहां होगी बारिश, गिरेंगे ओले, IMD का नया अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Alert: प्रदेश में सर्दी असर दिखा रही है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार 26 नवंबर को जयपुर, जोधपुर, उदयपुर व कोटा संभाग में हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि के आसार हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 24 Nov 2023, 8:46 AM IST

weather_alert.jpg

Rajasthan Weather Alert: प्रदेश में सर्दी असर दिखा रही है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार 26 नवंबर को जयपुर, जोधपुर, उदयपुर व कोटा संभाग में हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि के आसार हैं। 28 नवंबर से तंत्र का असर धीरे-धीरे कमजोर होने से मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।

इधर, प्रदेश में गुरुवार को 10 जगहों पर रात का पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में छह डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा फतेहपुर में रात का पारा 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं नए पश्चिमी विक्षोक्ष के सक्रिय होने से दक्षिण राजस्थान के जोधपुर व उदयपुर संभाग के जिलों में 25 नवंबर रात्रि के समय से कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। हवाओं के साथ उपयुक्त नमी सप्लाई होने से इस तंत्र का सर्वाधिक असर 26 नवंबर को होगा। इससे जोधपुर, उदयपुर, अजमेर व कोटा जयपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Weather: दो दिन बाद बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना

वहीं जोधपुर में बीती रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री पर आ गया। हवा में आर्द्रता पचास फीसदी के आसपास रही लेकिन धुंध काफी कम हो गई। कई दिन बाद आसमां साफ नजर आ रहा था। धूप भी जल्द निकल आई। पारा कम होने से सुबह-सुबह सर्दी रही। सर्दी से बचाव के लिए लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े।