8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather News : राजस्थान में मौसम विभाग का नया अपडेट, इन जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

Rajasthan Weather News : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार को कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली और हल्की बूंदाबांदी हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 19 Feb 2024, 8:16 PM IST

Rajasthan Weather News: Rain and hailstorm alert in Rajasthan on Tuesday

फाइल फोटो

Rajasthan Weather News : जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार को कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली और हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे शाम को तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार मंगलवार को अलवर, भरतपुर, दौसा और धौलपुर में ओलावृष्टि की संभावना है। 21 फरवरी को राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने और भरतपुर संभाग में हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद चार दिन मौसम शुष्क रहेगा। मौसम केन्द्र निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार को पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बना है। इसके प्रभाव से बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बनी है।

गिरा गया पेड़, टूटे तार और उड़े शामियाने
बाड़मेर में अचानक मौसम पलटा। रेगिस्तान में रेत उड़ने से जिन घरों में शादियां है वहां टेण्ट वालों के लिए शामियाने संभालना मुश्किल हो गया है। सोमवार को तेज झोंकों की वजह से ही पेड़ और डालियां टूटने लगी। खंभों के तार टूट गए। इनकमटैक्स ऑफिस के आगे पांच खंभे गिर गए।

कोटा में 35.5 डिग्री दिन का तापमान
प्रदेश में सबसे अधिक दिन का तापमान कोटा में 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रात का पारा सबसे कम अलवर में आठ डिग्री दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में हई बढ़ोतरी ने सर्दी का अहसास खत्म कर दिया है। शहरों में रात का पारा बढ़कर 18 डिग्री तक पहुंच गया है।