मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र जयपुर ने अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, बांसवाड़ा और डूंगरपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।