24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather: राजस्थान के 12 जिले आज हीटवेव की चपेट में, यहां रेड अलर्ट; इन 19 शहरों में आंधी-बारिश की संभावना

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में तापमान उछाल मार रहा है। दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोेतरी हो रही है। जानें आज राजस्थान में कैसा है मौसम का मिजाज?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 23 May 2025, 12:24 PM IST

Rajasthan-Weather-Today-2

राजस्थान वेदर। (पत्रिका- फाइल फोटो)

Rajasthan Weather Today: जयपुर। राजस्थान में तापमान उछाल मार रहा है। दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोेतरी हो रही है। राजस्थान में गुरुवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो नौतपा से पहले लू का कहर झेल रहे लोगों को अभी हीटवेव से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 3 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम केन्द्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक दिन का तापमान श्रीगंगानगर में 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा आठ शहरों में दिन का तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। वहीं, कई शहरों में दिनभर गर्मी के बाद शाम को मौसम बदला और तेज आंधी चलने के साथ हल्की बारिश हुई।

तेज अंधड़ के चलते तीन लोगों की मौत

रामगंजमंडी में गुरुवार रात को तेज बारिश और अंधड़ से पेड़ उखड़ गए तो भीलवाड़ा में तेज तूफान से अस्पताल परिसर में पेड़ गिर गया, जिसके नीचे दबने से बुजुर्ग की मौत हो गई। उधर चित्तौड़गढ़ जिले में साड़ास थानान्तर्गत भीलों का झोपड़ा गांव में गुरुवार रात तेज आंधी के दौरान कच्ची दीवार ढहने से एक महिला और बच्चे की मौत हो गई।

कहां कितना रहा पारा

मौसम केन्द्र के अनुसार वनस्थली में 46, पिलानी में 45.3, बाड़मेर में 45.8, जैसलमेर में 46, फलोदी में 45, बीकानेर में 46, चूरू में 46.1 डिग्री सेेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार सात शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक रात का तापमान बीकानेर में 31.8 डिग्री दर्ज किया गया।

इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर ने आज बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में हीटवेव का रेड और चूरू में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और नागौर जिले में आज हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना है।

इन जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज करौली, धौलपुर, भरतपुर, दौसा, अलवर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, बारां और झालावाड़ में आंधी—बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में 4-5 दिन चलेगा आंधी-बारिश का दौर! इन जिलों में अलर्ट जारी, 25 मई से नौतपा शुरू

जानें अगले 4-5 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

मौसम केन्द्र के अनुसार उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, आंधी हल्की मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है। जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग में भी 24-26 मई के दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: नौतपा में इस बार बारिश के आसार, मौसम विज्ञानियों की चौंकाने वाली भविष्यवाणी