8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather Update: ठंड से कांपा राजस्थान, IMD ने 4 जनवरी तक जारी किया ALERT

Rajasthan Weather Update: राजधानी में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। रात को न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही दिन में अधिकतम तापमान कम दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार को रात का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया, यह इस सीजन का सबसे कम रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 3 Jan 2024, 9:00 AM IST

cold_day_.jpg

Rajasthan Weather Update: राजधानी में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। रात को न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही दिन में अधिकतम तापमान कम दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार को रात का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया, यह इस सीजन का सबसे कम रहा। इसी प्रकार दिन का अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जयपुर में कोल्ड डे घोषित किया गया। बुधवार को भी कोल्ड डे रहेगा। वहीं, राजधानी में दोपहर तक कोहरा छाया रहा। दोपहर एक बजे धूप निकली।

प्रदेश में मंगलवार को 10 जगह पर दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री से कम दर्ज हुआ। 13 जगहों पर कोल्ड डे घोषित किया गया। अलवर , भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में कोल्ड डे रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में माइनस एक डिग्री दर्ज किया गया था। यहां वाहनों व पेड़-पौधों के पत्तों पर बर्फ की परत जम गई। इसी प्रकार जोबनेर में तीन डिग्री रात का पारा दर्ज हुआ। 14 जगहों पर रात का पारा सात डिग्री से कम रहा।

इन जगहों पर दिन का अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
अलवर : 14.8
जयपुर : 14.8
पिलानी : 12.2
बीकानेर : 14.9
चूरू : 14.2
गंगानगर : 11.9
अंता, बारां : 14.7
संगरिया : 11.3
करौली : 13.6

यह भी पढ़ें : राजस्थान में नए साल में गलन वाली सर्दी, चार दिन सताएगा घना कोहरा, जानें मौसम विभाग का नया अलर्ट

आज यहां शीत दिन
बुधवार को अलवर, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में शीत दिन रहेगा। आगामी 48 घंटों के दौरान जोधपुर व उदयपुर संभाग के कुछ भागों को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश भागों में घने से अति घना कोहरा छाएगा। इस दौरान अधिकतम तापमान औसत से तीन से सात डिग्री तक नीचे दर्ज किया जाएगा। उत्तरी, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में चार जनवरी तक शीतदिन रहेगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में कोहरे का डबल अलर्ट, कई जगह जमी हल्की बर्फ, अब मौसम विभाग ने जारी कर दी ऐसी चेतावनी

स्कूल खुले तो कार्रवाई होगी
शिक्षा विभाग की ओर से 5 जनवरी तक विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इसके बाद भी कई निजी स्कूल खुले हैं। इस पर शिक्षा विभाग और जिला कलक्टर की ओर से सख्ती की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय राजेंद्र शर्मा हंस ने बताया कि सरकारी आदेशों की अवहेलना कर रहे ऐसे विद्यालयों को चिन्हित कर इसकी सूचना जिला कलक्ट्रेट में भिजवाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। अभिभावक 0141-2704293 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।