
जयपुर। विदाई से पहले राजस्थान में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया। गुरुवार को एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। आज भी अधिकतर जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो तीन दिन तक 20 से ज्यादा जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम केन्द्र जयपुर ने आज 23 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
इससे पहले गुरुवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। बांसवाड़ा, भरतपुर, सलुंबर में एक इंच तक बारिश हुई। उनियारा के गलवा बांध पर 19 एमएम बरसात दर्ज की गई। निवाई शहर में करीब पौन घंटे तक झमाझम बरसात से शहर सड़कें दरिया बन गई। इसके अलावा जालोर, चित्तौड़गढ़, बासवाड़ा, दौसा, सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई।
मौसम विभाग ने आज अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जालोर और पाली जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई राजस्थान के कुछ और हिस्सों से हो गई है। विथड्रावल रेखा अब चूरू, अजमेर, माउंट आबू, से होकर गुजर रही है। ऐसे में पूर्वी राजस्थान के अधिकतर जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की गतिविधियां 29 सितंबर तक जारी रहेगी। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
संबंधित विषय:
Updated on:
27 Sept 2024 07:49 am
Published on:
27 Sept 2024 07:49 am
