9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया ऐसा अलर्ट

Rajasthan Weather Update : प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। मार्च महीने में भी सर्दी ने जोर पकड़ रखा है। माउंट आबू में बुधवार को रात के पारे में हल्की बढ़ोतरी हुई। यहां रात का पारा एक डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा 13 जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 7 Mar 2024, 9:00 AM IST

IMD Red Alert Western disturbance Come From Iran at midnight tonight Heavy rain for 48 hours from tomorrow

Rajasthan weather update : प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। मार्च महीने में भी सर्दी ने जोर पकड़ रखा है। माउंट आबू में बुधवार को रात के पारे में हल्की बढ़ोतरी हुई। यहां रात का पारा एक डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा 13 जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया।


मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से आने वाले एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते चूरू के आसमान में हल्की बादलवाही रहेगी। जबकि सीकर और नागौर में तेज बारिश का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक गुरुवार से 9 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 10 वे 11 मार्च को एक और नए तंत्र के सक्रिय होने की संभावना है। फिलहाल इसका असर कितना रहेगा इसके बारे कोई अनुमान नहीं है। तंत्र के सक्रिय होने से प्रदेश के उत्तरी व पश्चिमी जिलों में बादलवाही की संभावना है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में दो दिन तेज बारिश और अंधड़ से भारी नुकसान, जानें अब आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

लेकसिटी में सर्द लहर
वहीं लेकसिटी में पिछले कुछ दिनों से सर्द लहर और पश्चिमी विक्षोभ की बारिश के बाद मौसम सर्द हो गया था। ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी सर्दी का असर था। वहीं, अब फिर से मौसम शुष्क होने से दिन व रात के तापमान में बढ़त हुई है।

यह भी पढ़ें : मौसम पर बड़ा अपडेट, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही बढ़ी सर्दी, आज इन दो संभागों में बारिश का ALERT