25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Rain Alert: राजस्थान के 24 जिलों में आज येलो अलर्ट, यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश; जानें अगले 3 दिनों का मौसम

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान के 24 जिलों में आज येलो अलर्ट, यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश; जानें अगले 3 दिनों का मौसम

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मानसून की रफ्तार अभी धीमी पड़ गई है। हालांकि, मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 29 Jun 2025, 8:02 AM IST

Rajasthan-Rain-alert-6

सड़क पर भरा बारिश का पानी। पत्रिका फाइल फोटो

Rajasthan Weather Today: जयपुर। राजस्थान में मानसून की रफ्तार अभी धीमी पड़ गई है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो अधिकतर जिलों में बारिश नहीं हुई। हालांकि, मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो मानसून की रफ्तार कम होने के चलते आगामी 3 दिन बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं। लेकिन, 2 जुलाई से राज्य में मानसून फिर सक्रिय होगा और एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होगा।

जैसलमेर, सीकर, अलवर, भरतपुर, करौली और धौलपुर समेत कई जिलों शनिवार को बारिश हुई। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में जैसलमेर में सर्वाधिक बारिश 69 मिमी दर्ज की गई है। इसके अलावा सीकर के नीमकाथाना में 25, भरतपुर के डीग में 14 और डूंगरपुर के वेंजा में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई।

जून में अब तक हुई इतनी बारिश

प्रदेश में 1 जून से 28 जून तक औसत से 155 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। इस अवधि में सामान्य बारिश 43.3 मिमी होती है, जबकि इस सीजन में अब तक कुल 110.3 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। हालांकि, जून के आखिरी दिनों में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। लेकिन, 2 जुलाई से मानसून फिर रफ्तार पकड़ेगा।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 27 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र जयपुर की मानें तो अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, जालोर और पाली में रविवार को बारिश की संभावना है।

तीन दिन इन जिलों में बारिश की संभावना

30 जून: अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, टोंक, उदयपुर में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में मानसून की मेहरबानी के बीच अच्छी खबर, 25 साल में तीसरी बार ये बांध छलकने को आतुर

1 जुलाई: अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, चूरू, हनुमानगढ़, जालोर और श्रीगंगानगर में बारिश की संभावना है। इन जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

2 जुलाई: अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जालोर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के 19 जिलों के लिए आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का बड़ा अलर्ट, 4 दिन जमकर मेहरबान रहेगा मानसून