23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

weather update : राजस्थान में पलटा मौसम, छाए बादल, यहां बारिश का अलर्ट

Rajasthan weather update : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदल गया है। बीती रात से छाए बादलों के कारण दिन और रात का तापमान बढ़ा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 28 Feb 2023, 7:52 PM IST

Rajasthan weather update: Rain alert in Rajasthan on Wednesday

फाइल फोटो

Rajasthan weather update : जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदल गया है। बीती रात से छाए बादलों के कारण दिन और रात का तापमान बढ़ा है। सीकर में मंगलवार सुबह बादल छाए और नमी बढ़ने के कारण मामूली ठंडक रही। दिनभर बादलों की लुकाछिपी के कारण अधिकतम तापमान बढ़ा।

दोपहर बाद मौसम पलटा और हवाएं चलने लगी जिससे बारिश के आसार नजर आए। वहीं श्रीगंगानगर सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद चली तेज हवा के कारण ठंडक रही। बीकानेर में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। जयपुर सहित अन्य जिलों में हवा चली, हालांकि धूप के कारण सर्दी महसूस नहीं हुई।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश की संभावना

हल्की बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उत्तर पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू व आसपास के जिलों में बादल छाए रहने व मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग