13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसके सामने थर-थर कांपने लगते हैं मंत्री राजेन्द्र राठौड, जानने के लिए पढें

विधानसभा के शून्यकाल में बताया राज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 26 Feb 2018, 10:05 PM IST

jaipur

अरविन्द शक्तावत / जयपुर। अभी तक आपने टीचर की डांट फटकार से बच्चों के थर-थर कांपते देखा होगा, लेकिन यहां इनके सामने तो प्रदेश के सबसे ताकतवर मंत्रियों में शुमार राजेन्द्र सिंह भी कांप जाते हैं। जी हां हम बात कर रहे विधानसभा की, जहां उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह की डांट फटकार के सामने राठौड़ थर-थर कांपते है। विधानसभा के शून्यकाल में सोमवार को ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने खुद यह बात स्वीकारी है। उन्होंने कहा आप हमें फटकार देते हैं तो हम थर-थर कांपने लग जाते हैं। इससे एक बार तो सदन में सन्नाटा हो गया।

असल में शून्यकाल में विद्यार्थी मित्रों के मामले में सत्ता पक्ष और विपक्षी के विधायकों के बीच तकरार हुई तो विधानसभा उपाध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर की ओर सबको डांटते हुए बैठा दिया। मुख्य सचेतक कालू लाल गुर्जर को भी डांट कर बैठा दिया। जब मामला शांत हुआ तो राठौड़ ने कटाक्ष करते हुए कहा कि उपाध्यक्ष जी आपने उधर (विपक्ष को ) फटकारना बंद कर दिया है। क्योंकि उनके कोई असर ही नहीं होता। आप हमें फटकार देते हैं तो हम थर-थर कांपने लग जाते हैं। इसका असर हम पर होता है। उन्हें न तो सदन की परम्पराओं को निभाना है और न आसन का सम्मान करना है।


कभी नहीं कहा कि विद्यार्थी मित्रों को देंगे नौकरी
विधानसभा में राजेन्द्र राठौड़ ने साफ कहा कि उन्होंने सुराज संकल्प पत्र में यह कभी नहीं कहा कि वे विद्यार्थी मित्रों समेत अन्य को नौकरी दे देंगे। यह जरूर कहा था कि विद्यार्थी मित्रों, संविदा शिक्षक, अंशकालीन शिक्षक, शिक्षा प्रबोधक की समस्या का समाधान किया जाएगा।

शून्यकाल में गोविन्द सिंह डोटासरा ने विद्यार्थी मित्रों का मामला उठाते हुए कहा कि सुराज संकल्प पत्र में जो वादे किए थे, वह आज तक पूरे नहीं किए। विद्यार्थी मित्रों को नियमित करो या उनका मानदेय बढ़ाया जाए। इस मुद्दे पर सदन में कुछ देर तक शोर-शराबा भी हुआ। उपाध्यक्ष के दखल के बाद सब चुप हुए। मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में इस समय 19 हजार से ज्यादा विद्यार्थी मित्र ग्राम सहायक के रूप में काम कर रहे हैं। कोर्ट ने 2013 में विद्यार्थी मित्रों को असंवैधानिक करार दिया था। इसके बाद इनको ग्राम सहायक के पद पर लगाया है। मानेदय भी छह हजार रुपए कर दिया है। बकाया वेतन के लिए दो सौ करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया है।