23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : रामसागर बांध में केमिकल युक्त पानी, सैकड़ों मछलियां मरीं, दुर्गन्ध से परेशान लोग

Danger : राजधानी जयपुर के नजदीक रामसागर बांध में केमिकलयुक्त पानी से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। बांध में जा रहे केमिकल युक्त पानी से मछलियों के जीवन पर संकट मंडरा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 1 Oct 2023, 2:42 PM IST

ramsagar_dam.jpg

Ram Sagar Dam

राजधानी जयपुर के नजदीक रामसागर बांध में केमिकलयुक्त पानी से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। बांध में जा रहे केमिकल युक्त पानी से मछलियों के जीवन पर संकट मंडरा रहा है। दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मर चुकी है। जिससे आसपास के क्षेत्र में लोग दुर्गन्ध से परेशान हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चंदलाई के रामसागर बांध में रंगाई-छपाई का काम धड़ल्ले से चल रहा है। इन इकाइयों से निकला केमिकल युक्त पानी सीधा बांध में जा रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रामसागर बांध पर्यटन व देशी-विदेशी पक्षियों के लिए प्रसिद्ध है। वहीं, करीब 2 दर्जन से अधिक गांवों को बांध के पानी का लाभ मिलता है। जिससे किसान खेती करते हैं।

नोटिस देकर करवाई जाएंगी कार्रवाई

सिचाई विभाग एईएन अनुराधा चौधरी ने कहा, चंदलाई के राम सागर बांध में केमिकल पानी डालने वालों को नोटिस देकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सूचना देकर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें - राजस्थान से जुड़ा राम मंदिर अयोध्या का एक और रिश्ता, Shri Ram Stambh के जरिए होगा राम की महिमा का बखान

यह भी पढ़ें - New Tourism Season Start : रणथम्भौर और सरिस्का में एडवांस बुकिंग फुल, मुकुंदरा में फिलहाल पर्यटकों की No Entry

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग